भारत सावधान! चीन ने बना ली है हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल

चीन के सरकारी अखबार 'पीपुल्स डेली' के हवाले से कहा गया है, चीन ने नई पीढ़ी की हवा-से-हवा में मार करने वाली इस मिसाइल का निर्माण खुद किया है। अखबार ने लिखा, इसके निर्माण में ना किसी की बाहर से मदद ली गई है और ना ही इसमें किसी दूसरे देश की तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
अखबार ने अपनी रिपोर्ट मे लिखा है, इस मिसाइल से चीन को एक और ट्रंप कार्ड मिल गया है और ये मिसाइल हमारा वर्चस्व बढ़ाएगी। हवा से हवा में मार करने वाली चीन की मिसाइल को एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। चीन दिन-ब-दिन अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने में लगा है। हाल ही में चीन पाकिस्तान के पक्ष में भी खुलकर बोला है। ये एक तरह से भारत और अमेरिका के लिए चीन की चेतावनी है, वो जताना चाहता है कि वो क्या-क्या करने की क्षमता रखता है।
;











Click it and Unblock the Notifications