बेंगलुरु के लेडीज़ पीजी, वृद्धाश्रम में सेक्स रैकेट
पिछले दिनों पुलिस को सूत्रों से सूचना मिली कि इलाके में वृहद स्तर पर देह व्यापार चल रहा है। पुलिस ने यह मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार की रात एक बजे सादे कपड़ों में पीजी पर अचानक धावा बोल दिया। पुलिस ने यहां से पांच लोगों को धर दबोचा और पीजी में चल रहे सेक्स रैकेट के जाल से 30 लड़कियों व महिलाओं को निकाला। इन लड़कियों में कुछ नाबालिग भी थीं। ये सभी महिलाएं व लड़कियां विभिन्न राज्यों से यहां लायी गई थीं।
आरटी नगर में पीजी तो बसवेश्वरानगर में ओल्ड एज होम में सेक्स रैकेट चल रहा था। जी हां बेंगलुरु पुलिस की क्राइम ब्रांच की एक दूसरी टीम ने बसवेश्वरानगर में एक घर में चल रहे देह व्यापार का भांडा फोड़ किया। यहां भी रात के करीब एक बजे पुलिस ने धावा बोला और तीन महिलाओं समेत चार को हिरासत में ले लिया। इस घर में ओल्ड एज होम चलता है। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए गिरफ्तार किये गये लोगों से गहन पूछताछ कर रही है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि इनका हाई प्रोफाइल सेक्स नेटवर्क बेंगलुरु के कई अन्य इलाकों में भी फैला है।













Click it and Unblock the Notifications