चलती ट्रेन पकडऩे जा रहे 6 सिपाहियों की ट्रेन से कटकर मौत

Six young police recruits were crushed to death by a train when they are catching moving train.
लखनऊ। कानपुर के भीमसेन जंशन पर हुए ट्रेन हादसे में छह रंगरूट पुलिस कर्मियों की मौत हो गयी। ट्रेन पकडऩे की जल्दबाजी में सिपाही पटरी क्रास करने का प्रयास कर रहे थे उसी वक्त पीछे से आ रही राप्ती सागर एक्सप्रेस की चपेट में आने से छह पुलिस सिपाहियों की मौत हुई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना उस वक्त हुई उरई व जालौन जिले के 22 सिपाही चित्रकूट में चल रही पुलिस ट्रेनिंग में हिस्सा लेने जा रहे थे। पन्द्रह दिन की छुट्टी पर अपने घर आए सिपाही शुक्रवार को ट्रेनिंग कैम्प में वापस जा रहे थे। सिपाहियों को पता चला कि चित्रकूट की ओर जाने वाले बांदा पैसेंजर स्टेशन पर आ चुकी है। इसी जल्दबाजी में पुलिस कर्मियों ने पटरी पार करने का प्रयास करने लगे।

सिपाहियों ने ध्यान भी नहीं दिया कि पीछे से कोई गाड़ी भी आ सकती है। मोबाइल पर बात करते हुए पटरी पार कर रहे छह सिपाही राप्ती सागर एक्सप्रेस की चपेट में आ गये। ट्रेन की चपेट में आने पर सभी छह सिपाहियों की कटने के कारण मौके पर ही मौत हो गयी। मरने वालों में विजेन्द्र प्रजापति, गजेन्द्र, प्रवीन, शैलेश व धनपाल शामिल हैं, जबकि एक अन्य जीतेन्द्र बुरी तरह से घायल हो गयी। घायल सिपाही को चिकित्सालय पहुंचाया गया।

रेलअधिकारियों का कहना है कि ओवर ब्रिज न होने के कारण यह हादसा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि आला अधिकारियों को ओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। ज्ञात हो कि आवेर ब्रिज न होने के कारण वर्ष दो चार मौते पटरी पर हो ही जाती है लेकिन रेल प्रशासन को इन मौतों से कोई फर्क नहीं पड़ता। रेल प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+