डरपोक, निर्मोही, निर्लज्‍ज हैं मायावती: राहुल गांधी

Rahul Gandhi
वाराणसी। यूपी फतेह की तैयारी लेकर को राहुल गांधी ने माया सरकार के खिलाफ चुनावी बिगुल फूंक दिया है। वाराणसी में चल रहे दो दिवसीय अधिवेशन के पहले दिन ही राहुल गांधी ने मुख्‍यमंत्री मायावती को उनके ही घर में घुसकर ललकारा और कहा क‍ि डरपोंक है मायावती तभी तो भट्ठा परसौल गांव मामले में न्‍यायिक जांच से डर गई हैं। उन्‍होंने उत्‍तर प्रदेश सरकार को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा कि बुंदेलखंड मदद मांग रहा है मगर शहर के विकास के लिये जो पैकेज केंद्र से आते हैं उससे प्रदेश सरकार अपनी झोली भर रही है। उन्‍होंने कहा कि मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि मेरी यह लड़ाई चुनाव को लेकर नहीं बल्कि उत्‍तर प्रदेश के विकास को लेकर है।

भट्ठा परसौल मामले पर उन्‍होंने कहा कि जब मैं वहां सुबह-सुबह पहुंचा तो गांव में कोई भी पुरुष नहीं था सिर्फ महिलाएं अपने अपने घरों में डरी सहमी बंद थी। उन लोगों से जब मैने बात की तो पता चला कि वह यमुना एक्‍सप्रेस वे के लिये अपनी जमीन देने को तैयार हैं फिर उनपर जुल्‍म क्‍यों बरसाया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि महिलाओ की आखों में आसूं थे जो उनके दर्द को बंया करने के लिये काफी थे। महिलाओं का कहना था कि गांव में पुलिस नहीं बल्‍िक नक्‍सली घुस आये हैं। भट्टा-परसौल में हुई हिंसा को लेकर बीएसपी की आलोचना करते हुए राहुल ने कहा, 'वहां सब कुछ ठीक है तो वहां धारा 144 क्यों लागू की गई थी।

मायावती सरकार को निकम्‍मा ठहराते हुए उन्‍होंने क‍हा कि प्रदेश की जनता ने 20 सालों से हर तरह की सरकार देखी है। उन्‍होंने क‍हा कि बीजेपी, सपा और बसपा की सरकार तो मैने देखी है मगर कभी मैने विकास की सरकार नहीं देखी। उन्‍होंने साफ शब्‍दों में कहा कि जिस तरह देश विकास की राह पर प्रगति कर रहा है मै वहीं प्रगति मैं उत्‍तर प्रदेश में देखना चाहता हूं। भट्ठा परसौल मामले में अपने इरादों को स्‍पष्‍ट करते हुए उन्‍होंने कहा कि किसानों के प्रति उनकी लड़ाई जारी रहेगी। उन्‍होंने कहा कि भट्टा पारसौल के किसान विकास के विरोधी नहीं हैं। उन्‍होंने अंत में कहा कि हम चाहते हैं कि यूपी आगे बढ़े, जैसे पूरा हिंदुस्तान आगे बढ़ रहा है।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+