मायावती बोलीं हमने दिलाई हत्‍यारे आनंद सेन को सज़ा

Anand Sen
लखनऊ। प्रदेश में सत्तारुढ बहुजन समाज पार्टी के विधायक को सजा मिली तो देश भर में बसपा को लेकर थू-थू मच गई। मायावती के दामन में यह दाग इतना गहरा था कि मीडिया में चारों तरफ यही खबर छाई रही कि बसपा के विधायक की दरिंदगी का काला चिठ्ठा सामने आ चुका है। इस दाग को धोने के लिए मायावती सरकार ने शाम को कहा कि उन्‍हीं ने आनंद सेन को सजा दिलवाई है।

यह सरकार की पैरवी का ही नतीजा था जिसके चलते दोषियों को कड़ी सजा मिल सकी। बसपा ने न्यायालय के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अदालत का निर्णय स्वागत योग्य है और यदि कोई अपराध करता है तो सजा मिलनी ही चाहिए फिर चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।

मालूम हो कि मिल्कीपुर विधान सभा क्षेत्र से बसपा के विधायक आनन्द सेन पर दलित युवती शशि के अपहरण और हत्या मामला चल रहा था। फैजाबाद की विशेष अदालत ने मुकदमें का फैसला सुनाते हुए पार्टी के विधायक आनंद सेन को उम्रकैद की सजा सुनायी।

एक माह में यह दूसरा अवसर था जब बसपा के विधायक को उम्रकैद हुई। विपक्षी दलों ने इसे कानून की जीत बताते हुए कहा कि बसपा में अपराधी किस प्रकार भरे पड़े हैं यह जनता के सामने साफ हो गया है। उधर बसपा के प्रवक्ता ने कहा कि जैसे ही पार्टी प्रमुख को यह पता चला कि विधायक आनन्द सेन का नाम इस काण्ड में श्री सेन को तत्काल मंत्रिमण्डल से बर्खास्त करते हुए पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।

मायावती के प्रवक्‍ता ने कहा कि राज्य सरकार ने निर्देश दिया था कि घटना में शामिल दोषियों को शीघ्र गिर तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए इसके बाद कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ी। विपक्ष के आरोपों पर कडी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रवक्ता ने कहा कि बसपा देश की पहली पार्टी है जिसने आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने पर अपनी पार्टी के ही विधायक शेखर तिवारी तथा आनंद सेन को सजा दिलाने के लिए पूरी गंभीरता से पैरवी की। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के शासन में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचाने की कोशिश की जाती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+