मुजफ्फरनगर में व्यापारी को गोली मार कर पांच लाख लूटे

Uttar Pradesh
लखनऊ। मुजफ्फरनगर जिले में बदमाशों ने व्यापारी दिनेश को गोली मारकर हत्या का प्रयास किया। बदमाश उनकी हॉण्डा सिटी कार व उसमें रखे पांच लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। सड़क से गुजर रहे लोगों ने घायल दिनेश को अस्पताल पहुंचाया । पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

मुज फरनगर जिले के बाबरी थाना क्षेत्र में व्यापारी दिनेश गर्ग अपनी होण्डा सिटी कार में बैठकर पेप्सी गोदाम से मुज फरनगर के निकले। वे आभी अलीपुरकलां गांव के पास ही पहुंचे थे एक कार ने उनक ओवर टेक कियाऔर आगे कार आगे लाकर खड़ी कर दी। अचानक आग आयी कार से श्री गर्ग ने भी अपनी गाड़ी रोक दी।

गाड़ी से निकले बदमाशों ने श्री गर्ग को असलहा दिखाकर कार लूटने का प्रयास किया जिस पर उन्होंने बदमाशों का विरोध किया। बदमाशों ने व्यापारी दिनेश को गाड़ी से बाहर खींचते हुए बाहर निकाला तथा उन्हें गोली मारी। गोली लगने के बाद वे घायल हो गये बदमाश उन्हें सड़क किनारे छोड़ कार लेकर फरार हो गए।

श्री गर्ग की कार में रखे बैग में पांच लाख रुपए थे। गोली के आवाज सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे तो देखा की व्यापारी दिनेश सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में पड़े हैं। आस-पास से गुजर रहे लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचा गया। चिकित्सालय में उनकी हालत चिन्ताजनक बनी है। शामली कस्बा निवासी भतीजे हिमांशु गर्ग ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+