कौन होगा आईएमएफ का अगला चीफ?

अमेरिका के कोष सचिव टिमोथी गेथनर ने आईएमएफ से कान की जगह एक अंतरिम रुप से किसी दूसरे व्यक्ति को नियुक्त करना चाहिए। अमेरिका ने कहा कान अभी संगठन चलाने की स्थिति में नहीं हैं। ये पहली दफा नहीं है कि कान के ऊपर आरोप लगे हैं लेकिन कान इतने गंभीर आरोपों का सामना पहली बार कर रहे हैं। इस
सारे प्रकरण के पूरी दुनिया के नजरों के सामने आने के बावजूद अंतर्ऱाष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अभी कर कान के संबंध में कोई भी बयान जारी नहीं किया है। माना जा रहा है कि या तो कान इस्तीफा देंगे या उन्हें चीफ के पद से हटा दिया जाएगा।
अब सवाल ये है कि आखिर किस देश का व्यक्ति आईएमएफ की अगला चीफ होगा। पारंपरिक तौर पर किसी यूरोपीय को आईएमएफ का मुखिया बनाया जाता है जबकि अमेरिकी व्यक्ति को वर्ल्ड बैंक का।












Click it and Unblock the Notifications