बढ़ती पेट्रोल कीमतों के खिलाफ बसपा का आंदोलन 31 मई से

पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री मायावती ने अपने एक बयान में कहा कि केन्द्र के इस फैसले यह साबित हो गया है कि कांग्रेस पार्टी आम आदमी और गरीब जनता के हित के प्रति गैर संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को गरीबों के दुख दर्द से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल की कीमतों में इजाफा होने से मंहगाई और बढ़ेगी सभी वस्तुओं के दाम आसमान छुएंगे। उन्होंने कहा कि गत एक अप्रैल 2008 से अब तक कांग्रेस के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में 12 बार बढ़ोत्तरी की।
सुश्री मायावती ने कहा कि केन्द्र पांच राज्यों के चुनाव नतीजों का इंतजार कर रही थी जैसे ही नतीजे आए कांग्रेस सरकार ने का जनविरोधी चेहरा सबके सामने आ गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और महंगाई एक दूसरे का पर्याय बन गये हैं। केन्द्र सरकार के इस जनविरोधी फैसले के खिलाफ बसपा पूरे देश में आंदोलन करेगी जिसकी शुरुआत 31 मई को उत्तर प्रदेश से की जायेगी।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल की कीमतों में की गयी बढ़ोत्तरी के बाद यह तय हो जाता है कि केन्द्र सरकार अब डीजल, मिट्टी का तेल और रसोई गैस के दामों में भी वृद्धि करने की तैयारी में है। यदि ऐसा होता है तो आम आदमी का जीवन कठिनाइयों से भर जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications