शायद फिर से दोस्ती...सोनिया ने जया को चाय पर बुलाया है
खबर है कि सोनिया गांधी ने जयललिता को शाम की चाय का न्यौता दिया है। लेकिन अभी तक जयललिता ने उनके इस न्यौते पर अपनी सहमती नहीं दी है। राजनीति के गलियारों में यह चर्चा गर्म है कि सोनिया शायद जया को चाय पीला कर दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहती हैं। अगर ऐसा होता है तो ये संकेत देता है कि हो सकता है कि यूपीए डीएमके से पीछा छुड़ाना चाहती हों। वैसे सोनिया ने साल 1999 में जब केन्द्र में बाजपेयी सरकार थी तब भी एक बार जयललिता को चाय पर बुलाया था।
जया देंगी 'हाथ का साथ'
2जी घोटालों में फंसी डीएमके का चेहरा इस समय घोटालों के जन्मदाता के रूप में देखा जा रहा है। विधानसभा चुनावों में उसकी बुरी तरह से हार हुई है जो ये साबित करती है कि जनता अब उसके बहकावे में नहीं आने वाली है। वैसे भी जयललिता ने चुनाव से पहले खुले मंच से यूपीए को समर्थन देने की बात कही थी। ऐसे में हो सकता है कि अब कांग्रेस डीएमके से पल्ला झाड़ कर जयललिता का दामन पकड़ ले।
आपको बता दें कि सोमवार को 11 बजे जयललिता यानी अम्मा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगीं। इस शपथ ग्रहण समारोह में गुजरात के सीएम नरेन्द्र मोदी, आंध्र प्रदेश के सीएम किरण कुमार रेड्डी और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के शामिल होने की खबर है। खैर अब सभी को जया के जवाब का इंतजार है, देखते है सोनिया का आमंत्रण जया स्वीकारती है या नहीं। क्या पता चाय की ये चुस्कियां राजनीति का कोई नया अध्याय लिख जायें।













Click it and Unblock the Notifications