कर्नाटक : बागियों ने दिया येदियुरप्पा का साथ, टला संकट!

बैंगलुरू। शनिवार से कर्नाटक में सियासी जंग तेज होने के आसार दिख रहे थे, जिस फिलहाल फौरी तौर पर राहत मिल गई है क्योंकि भाजपा के 11 और 5 अन्य दलों के विधायको ने गर्वनर को खत लिखकर ये बात कही है कि भाजपा के साथ है । जिससे की मुश्किल में आयी कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार को राहत मिलती दिख रही है। गर्वनर अब शक्तिपरिक्षण की बात को टाल सकते हैं। इस बात की जानकारी अब से थोड़ी देर पहले भाजपा कार्यकर्ता ने मीडिया को दी।

कार्यकर्ताओं के मुताबिक वो सभी 16 विधायक राज्यपाल से मिलने गये हैं जहां वो बात-चीत के दौरान अपने समर्थन पत्र गर्वनर को सौंपेगें। जिसके बाद फैक्स के जरिये भाजपा ने दावा किया है कि वो पूरी तरह से बहुमत में हैं। उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है।

गौरतलब है कि शनिवार को कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के इस्तीफे मांग की थी, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने बागी विधायकों के निलंबन पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद कांग्रेस का कहना था कि भाजपा की सरकार अलपमत में है, इसलिए मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। आपको बता दें कि 11 अक्टूबर 2010 को भाजपा सरकार को विधानसभा में विश्वासमत हासिल करने से पहले पार्टी के 16 विधायकों को निलंबित कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+