जमीन विवाद में चली गोलियां सात घायल

काशीरामनगर जिले के कासगंज थानान्तर्गत नौसा गांव निवासी यशपाल व राजेन्द्र के बीच जमीन के पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। आपस में चल रही कहासुनी ने कुछ ही देर में बड़े विवाद का रूप ले लिया और नौबत मारपीट तक आ गयी। दोनों पक्ष के लोगों ने असहले निकाल लिया। असलहा निकाल लोगों ने एक दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी।
गांव में अचानक गोलीबारी होने की जानकारी गांव वालों को लगी तो वे भी अपने घरों से बाहर आ गए। दोनों ओर से की गयी गोलीबारी में सात लोग घायल हो गए। घायलों में प्रथम पक्ष के यशपाल, देवेन्द्र, अरविन्द, कुलदीप व दूसरे पक्ष से राजेन्द्र सिंह सहित तीन लोग घायल हो गये। गांव वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस के आलाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के मुताबिक यशपाल व राजेन्द्र के बीच जमीन का विवाद पिछले कई दिनों से चल रहा है जिसके चलते दोनों पक्षा र्क बार मारपीट कर चुके हैं। शनिवार को भी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद हुए और गोलियां चल गयीं। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मारपीट तथा जान से मारने का प्रयास के तहत मामला दर्ज कर लिया। घटना में शामिल कई लोग फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications