मायावती के खिलाफ लड़ने के लिए कांग्रेस ने मांगा अन्ना का साथ
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की पिछले 12 मई को ग्रेटर नोएडा के भट्टा गांव में हुई गिर तारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में धरना-प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनकारियों का दमन करते हुए बड़े पैमाने पर कांग्रेसियों को गिर तार करवा दिया। प्रशासन के इस रूख के बाद कांग्रेस ने बसपा के खिलाफ मोर्चा खोलने का एलान किया है। कांग्रेस ने कहा कि पार्टी श्री हजारे को बसपा के भ्रष्टाचार से लडऩे के लिये आमंत्रित करती है।
कांग्रेस ने कहा कि श्री हजारे यहां आयें और मायावती के भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस के आन्दोलन में अहम भूमिका अदा करें। बसपा सरकार के खिलाफ आन्दोलन में पार्टी को श्री हजारे का साथ चाहिए। कांग्रेस की ओर से व्यक्त की गयी प्रतिक्रिया में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य है जहां भ्रष्टाचार चरम पर है।
ऐसे में अन्ना हजारे के साथ मिलकर वह भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने का अभियान शुरू करेगी। मालूम हो कि मायावती ने अपनी सरकार के चार साल पूरा होने पर श्री हजारे को दलित विरोधी बताया था और कहा था कि वह उनके खिलाफ पूरे देश में दौरा करेंगी। उधर अन्ना को राज्य में लाने का प्रयास गत माह हो चुका है लेकिन प्रशासन की स ती एवं अन्ना की बीमारी के कारण वे प्रदेश का दौरा नहीं कर सके थे।













Click it and Unblock the Notifications