अगले साल पाकिस्तान जाएंगे मुशर्रफ़

अगले साल पाकिस्तान जाएंगे मुशर्रफ़
मुशर्रफ़ साल 2013 में होने वाले चुनावों में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान आना चाहते हैं. संभावित गिरफ़्तारी के बावजूद पाकिस्तान के पूर्व सैन्य प्रशासक परवेज़ मुशर्रफ़ ने ऐलान किया है कि वे अगले वर्ष अपने वतन लौटेंगे ताकि वे साल 2013 में होने वाले चुनावों में हिस्सा ले सकें.

ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग के नेता मुशर्रफ़ ने दुबई में कहा कि उनकी गिरफ़्तारी के लिए कोई रेड वांरट जारी नहीं किया गया है. परवेज़ मुशर्रफ़ ने कहा, "मेरे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों ने मेरे ख़िलाफ़ जो मुकदमें दायर किए हैं मैं उनके लिए अदालत का सामना करने को तैयार हूं. मेरी योजना अगले वर्ष 23 मार्च को लाहौर पहुंचूंगा."

उन्होंने कहा कि हालात अनुकूल रहे तो वे इस तारीख़ से पहले ही पाकिस्तान पहुंच सकते हैं. अगर मुशर्रफ़ पाकिस्तान जाते हैं तो उन्हें साल 2007 में हुई पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो की हत्या के मामले गिरफ़्तार किया जा सकता है. पाकिस्तान की केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस मुकदमें की चार्जशीट में मुशर्रफ़ का नाम भी लिया है.

मुशर्रफ़ ने दुबई में पत्रकारों को बताया, "मेरे गिरफ़्तार किए जाने का रिस्क है, लेकिन पाकिस्तान के लिए मैं ये रिस्क लेने के लिए तैयार हूं." पूर्व सैनिक प्रशासन ने ये भी कहा कि वे अपनी राजनीतिक पार्टी ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग के पदाधिकारियों के नामों का भी जल्द ही ऐलान करेंगे. परवेज़ मुशर्रफ़ की ये घोषणा ऐसे समय आई है जब उनके देश में ओसामा बिन लादेन के पाए जाने और बाद में मारे जाने को लेकर पाकिस्तान और अमरीका के बीच शब्द युद्ध ज़ोरों पर है.

इस विषय पर मुशर्रफ़ ने कहा कि उन्हें संदेह है कि किसी ख़ुफ़िया अधिकारी को बिन लादेन के ऐबटाबाद में होने के बारे में जानकारी हो. शुक्रवार को बिन लादेन की मौत का बदला लेने के लिए किए गए एक हमले में पाकिस्तान में अस्सी लोगों की जान गई है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+