अजब प्रेम की गजब कहानी पर बैठी पंचायत

फतेहाबाद। साथ पढ़ाई करते-करते पहले लव हुआ, उसके बाद शादी की भी बात हुई और परिवार वाले राजी भी हो गए...फिर जब अचानक प्रेमी का मूड बदल गया और उसने शादी कहीं दूसरी जगह करने का मन बना लिया। जब प्रेमिका और उसके परिवार को इसका पता चला तो उनकी जिद्द से घबराकर अब दूल्हा और उसका परिवार घर से गायब हो गया है। बीती शाम से ही लड़की के परिवारवाले लड़के के घर के आगे पंचायत को लेकर बैठे हैं।

यह मामला है रतिया शहर का। रतिया निवासी अग्रवाल समुदाय के एक लड़का-लड़की जालंधर में एक साथ पढ़ते थे। यहां पढ़ाई के दौरान ही दोनों में अफेयर हुआ और धीरे-धीरे दोनों के अफेयर की जानकारी परिवारवालों को हुई। लड़की के परिवार वालो के अनुसार दोनों परिवार लड़का-लड़की की शादी भी करने को राजी हो गए। लेकिन पिछले दिनों लड़के का रिश्ता पंजाब के पातड़ा में तय हुआ।

बारात जाने की भी तैयारियां हो रही थी। लड़का दूसरी जगह शादी कर रहा है इसका पता जब लड़की के परिवार वालों को लगा तो वे आग-बबूला हो गए और वे लड़के घर पहुंच गए। बताया गया है कि जब तक पंचायत इकट्ठी होती दूल्हा व उसका परिवार घर से गायब हो गया। जब दूल्हा व उसका परिवार घर नहीं मिला तो वहां काफी हंगामा हुआ।

अग्रवाल समुदाय की पंचायत भी लड़की के परिवार के साथ इस मांग पर अड़ी है कि लड़के ने लडकी व उसके परिवार के साथ धोखा किया और यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बताया गया है कि लड़के व उसके परिवार को बुलाकर आज शाम को पंचायत दोबारा की जाएगी। समुदाय का कहना है कि यदि लड़का या परिवार सामने नहीं आता है उनका सामाजिक बहिष्कार कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि लड़के साथ रिश्ता तय करने वाले पातड़ा के परिवार ने अब यह शादी करने से इंकार कर दिया है। (दोनों परिवारों व लड़का-लड़का की पहचान छुपाई गई है)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+