मायावती के इशारे पर रीता बहुगुणा के साथ पुलिस ने की बदसलूकी

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा, जिन्‍होंने राज्‍य के विकास के लिए अपना पूरा जीवन न्‍योछावर कर दिया, आज उनकी बेटी रीता बहुगुणा जोशी ने उसी उत्‍तर प्रदेश सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाई तो उन्‍हें बदले में मिली लाठियां और बदसलूकी। यही नहीं पुलिस वालों ने उनके साथ अभद्रता करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्षा के साथ बदतमीजी करने में पुलिस ने कानून का भी जमकर उल्‍लंघन किया। और ये सब किसी और के नहीं बल्कि मुख्‍यमंत्री मायावती के इशारे पर हुआ।

ग्रेटर नोएडा में किसानों पर गोलीबारी के बाद भड़की आग पूरे राज्‍य में फैल गई है। हर शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का तांडव जारी है। हर जगह धरना प्रदर्शन व जुलूस निकाले जा रहे हैं। बाजार बंद कराये जा रहे हैं। यह सब इसलिए हो रहा है, क्‍योंकि मायातवी ने इन कार्यकर्ताओं के युवराज को बीती रात ग्रेटर नोएडा से जबरन उठाकर सरहद से बाहर फेंक दिया था। खैर रात में जो हुआ, वो राजनीतिक बिसात हो सकती है, लेकिन सुबह लखनऊ की सड़कों में जिस तरह पार्टी प्रदेश अध्‍यक्ष रीता बहुगुणा के साथ हुआ, वो वाकई में शर्मनाक था।

जिस समय कांग्रेस कार्यकर्ता विधान भवन की ओर बढ़ रहे थे, तब प्रदर्शन के दौरान जहां पीएसी बल कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांज रहा था, वहीं एक अधिकारी ने देखते ही देखते एक महिला इंस्‍पेक्‍टर की मदद से रीता बहुगुणा जोशी को गोद में उठाकर पुलिस जीप में डाल दिया। यह नज़ारा वाकई में शर्मनाक था। जी हां क्‍योंकि कानून के मुताबिक कोई भी पुरुष पुलिसकर्मी किसी महिला को जबरन हाथ तक नहीं लगा सकता। यही नहीं पुलिस लाइन पहुंचने के बाद पुलिस अधिकारियों ने रीता जोशी के साथ अभद्रतापूर्ण बातें भी कीं, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा रोष व्‍याप्‍त हो गया।

प्रदेश अध्‍यक्षा के साथ हुई बदतमीजी पर कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता व यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री जगदम्बिका पाल ने वनइंडिया से फोन पर बातचीत में कहा कि किसी महिला नेता के साथ अभद्रता यही दर्शाती है कि माया सकरार मानसिक रूप से दीवालिया हो गई है। कांग्रेस के आगे आने से मायावती की जेब पर संकट मंडराने लगा है, इसीलिए वो अपनी पुलिस से ऐसा खुद करवा रही हैं। जगदम्बिका पाल ने कहा कि वो लखनऊ पुलिस के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोर्ट तक जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+