जनता का सेवक हूं, कोर्ट का सम्मान करता हूँ : अमर सिंह

नई दिल्ली। आखिरकार इंतजार खत्म हुआ.. पूर्व सपा नेता और सीडी किंग अमर सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी। अब से थोड़ी देर पहले अमर सिंह ने दिल्ली में प्रेस वार्ता करके अपनी सफाई लोगों के सामने पेश की। अमर सिंह ने कहा कि उन्हें देश के संविधान और न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है, उन्हें कोर्ट से बहुत डर लगता है। इसलिए वो सुप्रीम कोर्ट के फैसले का तहे दिल से सम्मान और स्वागत करते हैं।

लेकिन अमर सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी भी अपने सीडी टेप को सार्वजिनक ना किये जाने के सिलसिले में कोई याचिका नहीं दी है। अपने शायराना अंदाज के लिए मशहूर अमर सिंह ने कहा देश की असली जज तो जनता है, आने दीजिये अगर मेरी सीडी मार्केट मे आती है और सुनने दीजिये उसको मेरा वो सच। अमर सिंह ने आगे कहा कि अफसोस उन्हें सिर्फ इस बात का है कि जो सीडी लोगों के सामने पेश की जायेगी उन्हें शक है उसमें काफी छेड़-छाड़ किया जायेगा। जिसका कि प्रतिकूल असर पड़ेगा, मेरे विद्रोही इसी बात का तो इंतजार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने अमर सिंह के उस सीडी पर सार्वजिनक रोक हटा ली थी जो साल 2006 में रिकार्ड की गई थी। इस सीडी में बॉलीवुड और देश की काफी मशहूर हस्तीयों से अमर सिंह की बातचीत रिकार्ड है। इस बारे में अमर सिंह की ओर से एक याचिका कोर्ट में दाखिल की गई थी जिसमें कहा गया था कि उनकी बातों को सार्वजनिक करना निजता के अधिकार का हनन है।

पत्रकारों से मुखातिब होते हुए अमर सिंह ने कहा कि उन्हें बिल्कुल भी किसी का डर नहीं है, अच्छा ही है साजिश करने वालों के मुंह से नकाब उठ जायेगा और दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। उन्होंने कहा मुझे ऊपरवाले पर पूरा भरोसा है, मुझे पता है, जाको राखे साइयां...मार सके ना कोय।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+