अमर सिंह को लगा झटका, सार्वजनिक होगी अमर टेप वाणी

नई दिल्ली। अपने बेबाक बयानों से चर्चा में रहने वाले पूर्व सपा नेता अमर सिंह के आने वाले दिन काफी खराब हो सकते हैं। खबर आ रही है कि सुप्रीम कोर्ट ने अमर सिहं की रिकार्डेड सीडी पर लगी सर्वाजनिक रोक को हटा लिया है, मतलब ये कि अब अमर सिंह की रिकार्डेड सीडी अब सार्वजिनक रूप से सुनी जा सकती है, कोर्ट का कहना है कि जब कोई सीडी के रूप में बयानबाजी मार्केट में आती है तो उस पर रोक लगाना निजता का हनन नहीं है।

अमर का ये कहना था कि उनके टेप को उजागर करना निजता का हनन है, हां ये बात अलग है कि अमर सिंह का आरोप सही है कि उनकी बातचीत को सीडी के रूप में रिकार्ड किया गया है। जो कि निजता का हनन हो सकता है लेकिन उनका बातों का सार्वजनिक होन वो भी सीडी रूप में तो ये निजता का हनन नहीं है।

आपको बता दें कि साल 2006 में अमर सिंह की कुछ नेताओं और बॉलीवुड के सितारों साथ बातचीत रिकार्ड की गयी थी, ये मामला पिछले पांच सालों से कोर्ट में चल रहा था। अमर सिंह ने इसके खिलाफ कोर्ट में याचिका दी थी कि वो इस सीडी को सार्वजनिक ना होने दें। जिसे आज कोर्ट ने खारिज कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+