यूपी में सोनिया ने पूछा कैसी चल रही हैं केंद्रीय योजनाएं

अपने दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली आयीं सोनिया गांधी ने जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक के दौरान नरेगा, इंदिरा आवास तथा अन्य केन्द्रीय कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ केन्द्रीय सड़क कोष के तहत किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। सोनिया ने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि नरेगा के तहत ज्यादा से ज्यादा परिवारों को 100 दिन का रोजगार सुनिश्चित कराया जाए। गरीब व असहाय लोगों को रोजगार दिया आवश्यक है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केन्द्र की योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत लोगों तक पहुंचे तभी देश का विकास हो सकेगा। वहीं भारतीय खाद्य निगम के कर्मचारियों के आंदोलन के चलते गेहूं ारीद में हो रही दिक्कतों की तरफ ध्यान दिलाए जाने पर स्थानीय सांसद ने इस मामले पर गौर करने का आश्वासन दिया।
इससे पूर्व, सोनिया ने अपने दो दिवसीय रायबरेली दौरे पर अनेक प्रतिनिधिमंडलों और पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से मुलाकात की। आईटीआई मजदूर संघ परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने आईटीआई का बीएसएनएल जैसी लाभ अर्जित करने वाली क पनी में विलय करने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि केन्द्र ने आईटीआई को पुनरुद्धार के लिए 4200 करोड़ रुपए का पैकेज दिया है, लेकिन उसका दुरुपयोग किया जा रहा है। सोनिया गांधी ने सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि किसी भी कीमत पर कार्यों में लापरवाही न बरती जाये और केन्द्र की योजनाओं का लाभार्थियों को शत-प्रतिशत लाभ दिया जाये।












Click it and Unblock the Notifications