जासूसी करने पर पति को बीच सड़क चप्पलों से पीटा

सोमवार को श्यामलाल को सूचना मिली कि उसकी बीवी सिरसा की संजय कॉलोनी में एक व्यक्ति के साथ तीन दिन से रह रही है। इसका पता चलते ही वह पत्नी की तलाश में संजय कॉलोनी पहुंच गया। यहां उसने अपनी पत्नी को देख लिया। श्यामलाल उसके पीछे भागा तो कविता एक मकान में घुस गई। श्यामलाल ने मकान में रहने वाले लोगों से उसे बाहर निकालने को कहा। इस पर कविता बाहर आई, लेकिन श्यामलाल को पहचानने से इनकार कर दिया और शोर मचा दिया।
श्यामलाल के मुताबिक जैसे ही आस पड़ोस के लोग जमा हुए, कविता ने उसे थप्पड़ मार दिया। यह देख लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। वह कहता रहा कि कविता उसकी बीवी है, लोगों ने उसकी एक न सुनी। लोगों ने देखा कि महिला गायब हो गई तो उन्हें श्यामलाल की बात में सच्चाई नजर आई। इसके बाद वह और उसके घरवाले जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी गए और शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस कविता को थाने लेकर आई। यहां उसने यह तो कबूल कर लिया कि श्यामलाल उसका पति है, लेकिन उसके साथ जाने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने उसे उसके पिता के साथ श्यामसुख भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications