गिलानी बोले पाकिस्तान खुद परेशान था ओसामा से
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रज़ा गिलानी ने पाकिस्तानी संसद में ओसामा बिन लादेन पर बयान देते हुए कहा कि अमेरिका यह गलत सोच रहा है कि पाकिस्तान ने ओसामा को संरक्षण दिया। गिलानी ने कहा कि पाकिस्तान खुद ओसामा के आतंक का शिकार बनता रहा है, तो हम क्यों उसे संरक्षण देंगे। गिलानी ने ओसामा के एबटाबाद में पाये जाने की खबर ना केवल आईएसआई बल्कि दुनिया की सभी खुफिया एजेंसियों की नाकामी साबित करती है।
अमेरिका से भारी दबाव महसूस कर रहे पाकिस्तान के पास अब कोई चारा नहीं बचा है। फिलहाल वो लीपापोती में लगा हुआ है। इसी के अंतर्गत पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने संसद में अपने देश के सामने बयान दिया। गिलानी ने कहा कि अमेरिका का यह सोचना बिलकुल गलत है कि पाकिस्तानी सेना ओसामा को संरक्षण देती रही है। जरा सोचिये पाकिस्तान खुद ओसामा के आतंक का शिकार होता आया है। पाकिस्तान का कोई ऐसा शहर नही बचा है, जहां अल-कायदा ने हमले नहीं किये हों।
गिलानी ने कहा कि हां यह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की नाकामी जरूर है। लेकिन यह सिर्फ आईएसआई की नहीं बल्कि दुनिया की सभी खुफिया एजेंसियों की नाकामी है, कि उन्हें तक लादेन की खबर नहीं लगी। गिलानी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वो हमेशा अमेरिका के साथ है।













Click it and Unblock the Notifications