राजनैतिक हथियार बना सूचना का अधिकार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि लखनऊ, फैजाबाद, देवीपाटन, कानपुर और अलीगढ़ मंडल के पच्चीस जिलों में सूचना के अधिकार कानून के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के पिछले पांच साल की पूरी जानकारी मांगी गयी है। जानकारी मांगने का प्रचार कर रही कांग्रेस को यह भली प्रकार पता है कि एनआरएचएम का बजट केन्द्र से आता है तथा उसकी विधिवत जानकारी दिल्ली को रहती है बावजूद इसके कांग्रेस सूचना के अधिकार को राजनीति का हिस्सा बनाकर लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास कर रही है।
सूचना के अधिकार के अन्तर्गत मांगी जानकारी में पिछले पांच साल में केन्द्र से मिले अनुदान और खर्च का ब्यौरा देने को कहा गया है। इस क्रम में कांग्रेसियों ने शनिवार को लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर हल्ला बोला और आवेदन पत्र लगाते हुए जमकर हल्ला मचाया। श्रीमती जोशी ने कहा कि पिछले छह महीने में परिवार कल्याण विभाग के दो मु य चिकित्साधिकारी की हत्या और इसके लिये दो मंत्रियों के इस्तीफे लिए गये इससे पता चलता है कि केन्द्र से मिली करोड़ों की धनराशि में भारी घोटाला किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications