पाकिस्तान: एबटाबाद से विदेशी चैनलों के लाइव प्रसारण पर प्रतिबंध

पाकिस्तान की 'इलैक्ट्रानिक मीडिया रेग्युलेटरी एथारिटी' ने बताया कि उसने एबटाबाद से विदेशी टीवी चैनलों के द्वारा किए जा रहे लाइव कवरेज पर रोक लगा दी है। पाकिस्तान के इस प्रतिबंध से एबटाबाद में मौजूद कई नामी गिरामी न्यूज चैनलों जैसे सीएनएन, बीबीसी, फॉक्स न्यूज, एनबीसी न्यूज, अल-ज़जीरा, वॉयस ऑफ अमेरिका और स्काई न्यूज पर असर हुआ है। ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद एबटाबाद में विदेशी मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ है।
पाकिस्तानी अधिकारियों ने शुरुआत में मीडिया को लादेन के घर की चारदीवारी में घुसने की इजाजत दी थी लेकिन बाद में इसे पाकिस्तानी सेना और पुलिस ने सील कर दिया था। विदेशी पत्रकारों को कल ही एबटाबाद छोड़ने के लिए भी कह दिया गया था। माना जा रहा है कि ये कदम पाकिस्तानी सरकार और सेना के इशारे पर उठाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications