पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण का मतदान जारी

मतदान के लिए सुबह से ही लोगों की लंबी क़तारें हैं.नक्सल प्रभावित पश्चिम मेदिनीपुर, बाकुड़ा, पुरूलिया और बर्द्धमान ज़िले में पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव के पाचवें चरण का मतदान जारी है.शनिवार सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो गए थे. पांचवे चरण में राज्य की कुल 294 सीटों में से 38 सीटों के लिए वोट डाले जा रहें हैं.इस चरण में 74.17 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
नक्सल प्रभावित इलाक़ा होने की वजह से हिंसा की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए किए गए हैं.हेलिकॉप्टर से पूरे क्षेत्र पर निगरानी रखी जा रही है.इसके अलावा एंटी लैंडमाइंस गाड़ियों का भी प्रबंध किया गया है.मुख्य चुनाव अधिकारी सुनील गुप्ता ने बताया कि उक्त क्षेत्र में शातिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं.पुलिस के अलावा केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल की क़रीब 600 कंपनिया तैनात की गई हैं. कुल 9425 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 2600 बूथ संवेदनशील हैं.
राज्य में सत्ताधारी वाम मोर्चे के लिए ये चरम बहुत ख़ास अहमियत रखता है.2006 के विधानसभा चुनावों में 38 में से 35 सीटें वाम मोर्चा ने जीती थी. शेष तीन में से दो कॉंग्रेस और एक पर तृणमूल कॉंग्रेस किसी सफल हो पाए थे.2006 में वाम मोर्चा की ज़बरदस्त जीत का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसे डाले गए कुल मतों में से क़रीब 92 फ़ीसदी मत मिले थे.
पर वाम मोर्चा के समर्थन में महज़ तीन साल में काफ़ी गिरावट आई है.2009 के लोक सभा चुनावों के हिसाब से कॉंग्रेस-तृणमूल गठबंधन सात सीटों पर आगे थी और वाम पंथियों का मत प्रतिशत भी घट कर लगभग 81 प्रतिशत ही रह गया था.राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ सुर्यकांत मिश्रा पश्चिमी मिदनापुर ज़िले की नारायणगढ़ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.
राज्य कॉंग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मानस भुइयां इसी ज़िले की सबंग सीट से अपना भाग्य आज़मा रहें हैं.पुरुलिया ज़िले की पुरुलिया सीट 1977 के बाद से वाम पंथी कभी नहीं हारे हैं पर इस बार तृणमूल कॉंग्रेस के ज़िलाध्यक्ष के पी सिंह देव, सीपीएम के कौशिक मजूमदार को कड़ी चुनौती दे रहें है.पिछले विधान सभा चुनावों में ज़िले की पांच में से पांच सीटें वामपंथियों के पास थीं और कॉंग्रेस-तृणमूल यहाँ खाता तक नहीं खोल पाए थे.वाम पंथी छात्र संगठन डेमोक्रेटिक यूथ फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया की राज्य इकाई के युवा सचिव आभास रायचौधरी बर्द्घवान ज़िले की बाराबनी सीट से सीपीएम के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य भी इसी संगठन के ज़रिये राजनीति में आए थे.












Click it and Unblock the Notifications