नोएडा: किसान और पुलिस के बीच हिंसा में डीएम को लगी गोली

उल्लेखनीय है कि बस सेवा के लिये ग्रेटर नोएडा-दनकौर-झाझर रोड पर सर्वे करने पहुंचे यूपी रोडवेज के तीन कर्मचारियों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। अब ग्रामीणों का कहना है कि वह सीधे मुख्यमंत्री से बात करेंगे और तब जाकर कर्मचारियों को छोड़ेगे। यूपी रोडवेज के 2 सुपरवाइजर दुर्गेश भारद्वाज और निरंजन दास शुक्रवार को सर्वे के लिये गये थे। भट्ठा पारसौल पर धरना दे रहे किसानों ने बस रुकवा ली और तीनों कर्मचारियों को बंधक बना लिया। उन्हें वहीं पास केके एक मकान में रखा गया है।
आंदोलन की अगुवाई कर रहे किसानों के नेता मनवीर तेवतिया ने बताया कि बस में उनके आंदोलन से अलग हुए दो किसान भी सवार थे। उनका आरोप है कि प्रशासन ने इन्हें किसानों का मनोबल तोड़ने के लिए भेजा था। तेवतिया का कहना है कि अब वह प्रशासन से कोई बात नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अब सीधी बात सीएम से ही होगी।












Click it and Unblock the Notifications