उत्तर प्रदेश: सड़क हादसों में 10 की मौत, 5 जख्मी

लेकिन भागने के चक्कर में चालक का भाई वहीं से गुजर रही ट्रक के नीचे आ गया जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को परीक्षण के लिए भेज दिया। दूसरा हादसा बिजनौर जिले में हुआ। जहां के जेपीनगर जिले में नागनोर माफी निवासी रवीन्द्र, संजीव व राजकुमार तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर चांदपुर अमरोहा जा रहे थे उस दौरान विपरीत दिशा से आ रही वैगनआर उनकी मोटरसाइकिल में टकरा गई। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर मौत हो गई।
वैगनआर का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्जकर कार कब्जे में ले ली तथा गाड़ी नम्बर के आधार पर मालिक व चालक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उधर बुलन्दशहर जिले के अहमदगढ़ क्षेत्र में बारातियों को लेकर जा रही बस व लग्जरी वाहन में आमने सामने भिड़न्त हो गयी। जिससे लग्जरी वाहन पर सवार चार लोगों की मौत हो व पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि रातियों को लेकर जा रही बस ढिबई से श्किारपुर जा रही थी।












Click it and Unblock the Notifications