पाशा का हो सकता है पत्ता साफ, पेशी के लिए अमेरिका रवाना
इस बारे में सब को पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई पर शक है, कि कहीं लादेन को शरण खुद आईएसआई ने ही तो नहीं दी थी और पोल खुलने के बाद पाक सियासत परेशानी में आईएसआई को डांट -डपट रही है। पाकिस्तान की मासूम जनता भी इस बात से बेहद नाराज और खौफजदा है। जिसके चलते हो सकता है कि पाकिस्तानी सियासत आईएसआई के चीफ शुजा पाशा को उनके पद से हटा दें।
खैर पाशा से काफी नाराज अमेरिका भी है, खबर ये भी आ रही है पाशा अपने बारे में सफाई देने के लिए अमेरिका रवाना हो गये हैं। टीवी न्यूज चैनल आज तक के मुताबिक अमेरिका ने पाकिस्तान से पूछा है कि जब अफगानिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा रही थी तब आईएसआई के कौन से अधिकारी उस मुहिम में शामिल थे, अमेरिका को शक है कि तब ही से वो अधिकारी लादेन के संपर्क में हैं।
गौरतलब है कि 1 मई को अमेरिकी कमांडो ने पाकिस्तान के एबटाबाद इलाके में लादेन को मार गिराया था। कहा जा रहा है कि वो पिछले पांच सालों से वहां अपनी दो बीवीयों और बच्चों के साथ रह रहा था। पाकिस्तान ने कहा था कि उसने पता ही नहीं लादेन उसके देश में था, और उसे अमेरिका के लादेन ऑप्रेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।













Click it and Unblock the Notifications