लादेन के बाद अब होगा तालिबान चीफ मु्ल्ला उमर का खात्मा

एक न्यूज चैनल के मुताबिक अब से थोड़ी देर पहले अलकायदा ने इंटरनेट पर एक वीडियों लोड करके अपने चीफ लादेन के मारे जाने की पुष्टि कर दी है। आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा कल अपनी उस सेना की टुकड़ी से मिलने पहुंचे थे जिसने लादेन का खात्मा किया था। ओबामा ने अपने कंमाडो की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है अपने कंमाडो पर जिनकी दस साल की मेहनत रंग लायी।
ओबामा ने कहा कि अमेरिका लगातार आंतकवाद के खिलाफ लड़ता रहेगा। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि अब वो आगे क्या करना चाह रहे हैं लेकिन इतना तय है कि अब अमेरिका मुल्ला उमर को खोज रहा है, जिसको पाने के लिए वो कुछ भी करने को तैयार है, हो सकता है आने वाले दिनों में हमें एक और हैरतअंगेज खबर सुनने मिल जाये।












Click it and Unblock the Notifications