कनीमोझी के लिए जेठमलानी ने खेला 'वोमेन कार्ड', सुनवाई टली

Kanimozhi
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े घोटाले 2 जी घोटाले के तहत आज दिल्ली में तमिलनाडु के सीएम करूणानिधि के बेटी कनिमोझी, क्लैगनार टीवी के मेंबर शरद कुमार और सिनेयुग के मालिक करीम मोरानी की सीबीआई कोर्ट में पेशी हुई है, जहां से खबर आ रही है कि करूणानिधि के वकील रामडेठमलानी ने कनिमोझी के लिए अग्रीम जमानत याचिका दायर की है।

रामजेठमलानी ने कहा है कि कनिमोझी एक महिला है इसलिए उनकी जमानत याचिका पर गौर फरमाया जाये। राम जेठमलानी ने तो ये तक कहा कि कनिमोझी को इसलिए फंसाया गया है क्योंकि वो करूणानिधि की बेटी है, इसे कनिमोझी का दुर्भाग्य ही कहा जा सकता है। फिलहाल अभी खबर आ रही है कि कनिमोझी पर हो रही सीबीआई कोर्ट में सुनवाई कल तक के लिए टाल दी गयी है। फिलहाल कनिमोझी कोर्ट से बाहर आ गयी है, कनिमोझी से और बातचीत करनी है इसलिए सुनवाई कल के लिए टाल दिया गया है।

जबकि शाहरूख खान के मित्र करीम मोरानी की सुनवाई 10 मई तक रोक दी गयी है। रामजेठमलानी ने कनीमोझी से कहा है कि ये सारा काम ए. राजा करा धरा है उनकी मुवक्कील कनीमोझी का इस षड़यंत्र से कोई लेना-देना नहीं है। उनकी सिर्फ बीस प्रतिशत हिस्सेदारी है, इसलिए कनिमोझी बेकसूर और निर्दोष है।

जबकि इस बारे में कनिमोझी ने कहा कि उन्हें देश की न्यायिक वय्वस्था पर पूरा भरोसा है, इसलिए वो पूरी तरह आश्वस्त है कि उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकती है। जबकि वो ही करीम मोरानी ने अपनी जमानत याचिका को लेकर तीन कोर्ट में चक्कर लगाये है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई कहीं नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+