अमेरिकी सैनिकों ने नहीं मारा लादेन को!

पाकिस्तान के पत्रकार रईमुल्ला जहीर, जो दो बार ओसामा से मिल चुके थे, ने बताया कि ओसामा कभी भी अमेरिकी सेना के हाथ नहीं आना चाहता था। ओसामा ने अपने सभी साथियों से कह दिया था, कि अगर ऐसी स्थिति आये कि मैं अमेरिकी सेना के बीच घिर जाऊं तो मुझे गोली मारने में एक मिनट का वक्त भी मत लगाना।
रईमुल्ला का यह बयान और ऑपरेशन के बाद कमरे के हालात को देखते हुए साफ जाहिर है कि ओसामा अमेरिकी सेना की गोली से नहीं मरा। सबसे बड़ी बात यह है कि अमेरिका ने अपने सैनिकों से यह भी कह दिया था कि ओसामा को तभी पकड़ना अगर उसके तन पर कपड़े नहीं हों, अन्यथा उसे मार देना।
खास बात यह है कि ओसामा के माथे पर एक गोली मारी गई और वो भी करीब से। इन सभी बातों को देखते हुए यह साफ होता है कि ओसामा को उसके सुरक्षागार्ड नसल अल बहरी ने ही मारा है।












Click it and Unblock the Notifications