हिजबुल मुजाहिदीन के घर में छुपा बैठा था ओसामा बिन लादेन

ये संगठन कश्मीर में बहुत वक्त से सक्रिय है। अखबार ने ये जानकारी एक पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी के हवाले से छापी है। इस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान के बड़े अधिकारियों ने इस जानकारी को किसी तक भी नहीं पहुंचाना चाहते थे। पाकिस्तान नहीं चाहता था कि इस बात का खुलासा हो कि आखिर वो किस की हवेली थी जिसमें पिछले इतने सालों से ओसामा बिन लादेन छुपा बैठा था।
हिज्बुल मुजाहिदीन नाम के आतंकवादी संगठन की शरण स्थली कश्मीर रही है और हमारे देश की सरजमीं पर पनाह लेकर इसने हमारे देश को आतंक के कई बड़े घाव दिए हैं। ओसामा के शरण देने की बात से ही समझा जा सकता है कि पाकिस्तान में इस संगठन की पैठ कितनी गहरी है और इसे कहां से हथियार और लड़ाके मिल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications