उत्तर प्रदेश में जीप-ट्रक की भिड़ंत, 7 मरे

हाईवे पर रात के वक्त तेजी से वाहन कितना खतरनाक हो सकता है यह जौनपुर के गौराबाद शाहपुर क्षेत्र में देखने को मिला। जहां आजमगढ़ जिले के अतरौलिया के आमेपुर गांव के गोपाल वर्मा अपने परिवार के सदस्यों के साथ विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे थे। जीप में परिवार के दस सदस्य बैठे थे।
पुलिस का कहना है कि जीप में कई लोगों के बैठे होने के बावजूद भी ड्राइवर जीप को तेजी से चला रहा होगा। पुलिस ने कहा कि जीप की हालत देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी जबरदस्त रही होगी। टक्कर लगने से वाहन बुरी से क्षतिग्रस्त हुआ तथा जीप में सवार 45 वर्षीय मधई वर्मा, 25 वर्षीय गजोधर वर्मा, 55 वर्षीय गोपाल वर्मा, 59 वर्षीय भारत वर्मा, 55 वर्षीय तीर्थराज वर्मा, 52 वर्षीय लाल चंद्र वर्मा तथा 45 वर्षीय हरिराम वर्मा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जीप में पीछे की सीट पर बैठे तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हुए जिन्हें इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications