लड़की का अपहरण, रेप के बाद देह व्यापार में धकेलने की कोशिश

नाबालिक लड़की ने बताया कि उसका गत वर्ष दिसम्बर माह में अपहरण कर लिया गया था। विमला ने अपने बेटे की मदद से उसे अज्ञात स्थान पर कमरे में बन्द कर रखा था। उसे रोजाना नशीली दवाएं दी जाती थीं। नशे की हालत में अलग-अलग लोग उसके साथ बलात्कार करते थे। उसने कई बार भागने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। लड़की ने बताया कि पिछले दिनों वह किसी प्रकार घर से भागने में सफल हो गयी। और सीधे प्रीतनगर पुलिस स्टेशन पहुंच गयी।
लड़की के बयान के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। लड़की ने बताया कि जहां उसे बंद किया गया था वहां उसके साथ प्रेम पाल व पुष्पा रहते थे। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विमला देवी समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने जब विमला देवी के घर दबिश तो पता चला कि विमला परिवार समेत फरार है।












Click it and Unblock the Notifications