मजदूरों-फैक्ट्री मलिक में विवाद एक दर्जन मजदूर जख्मी

गोरखपुर जिले के चिलवाताल थाना क्षेत्र के भगवानपुर इलाके में अशोक जालान की अकुंर धागा के नाम से फैक्ट्री है। मजदूर दिवस पर आशोक जालान ने मजदूरों को अवकाश नहीं दिया। नाराज मजदूरों ने फैक्ट्री में हड़ताल कर दी। हड़ताल की जानकारी मिलने पर मालिक अशोक ने फैक्ट्री पहुंचकर सभी फटकार लगायी। श्री जालान ने यह पता लगाया कि कौन से कौन से मजदूर हड़ताल में शामिल थे पता लगाए जाने के बाद 18 मजदूरों को फैक्ट्री से निकाले जाने की नोटिस दे दिया गया। अपने साथियों को नौकरी से हटाए जाने की खबर पर मजदूर एकजुट हो गए।
नाराज मजदूरों ने मंगलवार को फैक्ट्री पहुंचकर फैक्ट्री के गेट पर धरना प्रर्दशन करना शुरू कर दिया। मालिक के समर्थकों ने प्रर्दशन करने से मना किया लेकिन मजदूरों ने उनकी एक न सुनी। कुछ देर बाद मालिक अशोक जालान भी वहां पहुंचे। मालिक श्री जालान एवं मजदूरों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। मजदूरों ने आरोप लगाया कि मालिक अशोक ने मजदूरों के साथ अभद्रता की तथा अपशब्द कहे।
फैक्ट्री मालिक के इस रवैये से नाराज मजदूर उग्र हो गये और पथराव कर दिया। मालिक अशोक ने बचाव में लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया। मालिक द्वारा गोली चलाए जाने पर भगदड़ मच गई जिसमें कई मजदूर घायल हो गए। खबर पाकर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मजदूरों को समझाने का प्रयास किया। मजदूर फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने आश्वासन दिया कि फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है गोली लगने से पप्पू सहित दो मजदूर घायल हो गए जबकि पथराव में 13 मजदूर घायल हुए। मजदूरों का इलाज चल रहा है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव व फायरिंग करने का आरोप लगाया।












Click it and Unblock the Notifications