हरियाणा के नम्बर वन थाना की कहानी

'एल्टस ग्लोबल एलायन्स' ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए आमंत्रित किया
हिसार मंडल के पुलिस महानिरीक्षक अनंत कुमार ढुल ने बताया कि वैश्विक सन्धि एल्टस ने भारत के प्रत्येक राज्य के सर्वश्रेष्ठ थाना का दौरा किया। डा. सिदिकी, पूर्व महानिदेशक पंजाब ने थाना डिंग (सिरसा) का दौरा किया। इस संबंध में 'थाना सुधार: एशिया महाद्वीप से यथार्थ मित्रणÓ के नाम से 'एल्टस ग्लोबल एलायन्सÓ ने अमृतसर (पंजाब) में 4 अपै्रल, 2011 को एक सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन में एशिया में भारत के 8 थानें, बंगलादेश, नेपाल, मालद्वीप तथा पाकिस्तान के एक एक थानों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए आमंत्रित किया गया था। भारत के 8 थानों में से थाना डिंग (सिरसा) को इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए छांटा गया।
थानों की कार्यविधि को पांच मापदंडों पर परखा
श्री ढुल ने आगे बताया कि एल्टस ने थानों की कार्यविधि को पांच मापदंडों अर्थात जन समुदाय पहल, इन्फ्रास्ट्रक्चर भवन स्थिति, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व, समान उपचार व बंदीगृह की स्थिति के आधार पर परखा। सम्मेलन में उपरोक्त सभी मापदंडों अनुसार थाना डिंग की कार्यप्रणाली की सभी तरह से प्रशंसा की गई। विशेषकर इसकी शिकायत प्रणाली, थाना के महत्वपूर्ण स्थानों पर दर्शाई गई सारिणी एवं चार्ट के रूप में आंकड़ों का विश्लेषण ताकि हर कोई थाना के प्रत्येक उपभाग की प्रगति को जान सके।
विभिन्न प्रकार के केसों के अन्वेषण बारे कार्यनिर्देश, थाना में की जा रही विभिन्न याओं के लिए मानक क्रिया विधि जिससे सुनिश्चित होता है कि संबंधित कर्मचारी इसका अनुशरण करता है। विशेष उद्देश्य जो मापनीय है, हमारे विचार से जनता और पुलिस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं जो एक-दूसरे से अलग नहीं किये जा सकते। मानवाधिकार सुरक्षा बाबत जागरूकता कार्यक्रम/प्रशिक्षण आदि। अनंद कुमार ढुल ने कहा कि थाना डिंग की हरियाणा के थानों में सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि ही अंतिम पड़ाव नहीं है, बल्कि सभी पुलिस थानों को नागरिक केंद्रित बनाने की दिशा में पहल मात्र है जैसा कि 'थानों में सतत सुधार' ही हमारी सभी प्रकार की उपलब्धियों का निश्चित उद्देश्य है।
तीन वर्ष पूर्व आरंभ किया गया था अभियान
श्री ढुल ने बताया कि हिसार मंडल के थानों को नागरिक कें्रदित बनाने का अभियान श्री ढुल द्वारा तीन वर्ष पूर्व आरंभ किया गया था। उन्ळोने बतलाया कि इस नई पहल में मंडल के पांचों जिलों के छह थानों यानि कि चार जिलों से एक एक थाना तथा जिला भिवानी से 2 थानों को 'अंतर्राष्ट्रीय मानक संगठन' स्तर तक लाने के लिए एक अधिकल्पित कथन तथा उद्देश्यों की रचना की गई तथा विस्तृत दस्तावेजीकरण किया गया। यह कार्य 2 वर्षों से अधिक समय तक चलता रहा।
इन थानों की आडिट के लिए 'भारतीय मानक ब्यूरो' को चुना गया क्योंकि यह देश में एकमात्र स्तर का मानक निकाय है। यह सभी मानकों की रचना करता है तथा अंतर्राष्ट्रीय मानक संगठन प्रमाणीकरण करता है। यह गर्व की बात है कि इन थानों की क्रियाविधि उदाहरणत- शिकायत प्रणाली, बनावट, सफाई, व्यवहार, अंवेषण, मालखाना, प्रबंधन, रिकार्ड, कम्प्यूटीकरण, अवरोध अवस्थाएं तथा अनेक प्रशिक्षण प्रबंधों की 'भारतीय मानक ब्यूरो' द्वारा गहन लेखा परीक्षा उपरांत इन सभी छ: थानों को 'अंतर्राष्ट्रीय मानक संगठन' 9001-2008 प्रमाणपत्र प्रदान किए। इन थानों को भारतीय मानक ब्यूरो ने अंर्तराष्ट्रीय स्तर के थानों के समान पाया। उन्होने यह भी बताया कि हमारे थाने नागरिक केंद्रीय थानों के संबंध में भारतीय गृह मंत्रालय का अनुसरण कर रहें हैं।
क्या है एल्टस?
श्री ढुल ने बताया कि 'एल्टस ग्लोबल एलायन्स' ने 18 से 24 अक्तूबर 2010 में थाना भ्रमणकारी सप्ताह का आयोजन किया था। एल्टस एक वैश्विक सन्धि है जो महाद्वीपों के आर पार कार्यरत है तथा अनेक संस्कृतियों की ओर से पुलिस सुरक्षा तथा न्याय में सुधार करती है। एल्टस का संबंध पुलिस कार्यप्रणाली पर प्रभावपूर्ण तथा न्यायोचित नियंत्रण से है। एल्टस में 200 से अधिक विभिन्न भाषाओं, संस्कृतियों एवं वैधानिक प्रथाओं के संगठित पेशेवर लोग न्याय के लिए एक शक्तिशाली वैश्विक संधि के रूप में कार्य कर रहें है।
थाना भ्रमणकारी सप्ताह से अभिप्राय स्थानीय थानों में विश्व स्तरीय अच्छी सेवाओं की प्रगति के लिए जन भागीदारी के मूल्यांकन से है। दिनांक 18 अक्तूबर से 24 अक्तूबर 2010 एक सप्ताह की अवधि में 6200 से अधिक नागरिकों ने नजदीकी स्थानों पर इस कार्यक्रमों में भाग लिया। हरियाणा के प्रत्येक जिला के सर्वोत्तम थाना जिनमें हिसार मंडल के छह: थाने शामिल है, का एल्टस थाना भ्रमणकारी सप्ताह द्वारा निरीक्षण किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications