बारात में गोली चली दुल्हन की बहन की मौत

Revolver
मथुरा। खुशी का अवसर जरा सी लापरवाही से किस प्रकार गम में बदल जाता है इसका एक उदाहरण मथुरा के कोसीकलां में देखने को मिला जहां बाराती द्वारा चलायी गयी गोली से वधू की चचेरी बहन की मौत हो गयी। गोली लगने से दो अन्य लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गयीं जिसके बाद दूल्हा व बराती मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के कोसीकलां में एक शादी समारोह में बाराती चढ़ाई के वक्त गोलियां चलाने में मस्त हो गये। इसी बीच एक बाराती के बन्दूक से निकली गोली वधू की चचेरी बहन को जा लगी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उसके पास में खड़ी दो अन्य लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गयीं। खून से लथपथ किशोरी के शव को देखते ही बारात में भगदड़ मच गयी। हंगामें के बीच बाराती व दूल्हा मौके से भाग निकले।

ग्रामीणों ने उन्हें पकडऩे का प्रयास किया लेकिन गाड़ी में बैठकर भागे बारातियों को कोई पकड़ नहीं सका। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने आकर शव को कब्जे में लिया तथा अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरूकर दी। परिजनों ने बताया कि बारात राजस्थान के भरतपुर से आयी थी। घटना के बाद से सभी बाराती आदि फरार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+