उत्‍तर प्रदेश: व्‍यवसायी को गोली मारकर लुटेरों ने लूटी कार

Revolver
नोएडा। दिल्‍ली से लगे नोएडा में रविवार की रात लगभग नौ बजे के करीब बेखौफ लुटेरों ने गुड़गांव के एक व्‍यवसायी पर सरेराह गोलियां बरसा कर उसकी लूट कर फरार हो गये। आस-पास के लोगों से सूचना पाकर मौक पर पहुंची पुलिस ने घायल व्‍यवसायी को पास के अस्‍पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले की छानबीन कर रही है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार गुड़गांव में रहने वाला तुषार गोड़ अपनी होंडा सिटी कार से नोएडा सेक्‍टर 28 में रहने वाली परिचित महिला डाक्‍टर से मिलने के लिये आया था। तुषार अपनी कार को सर्विस रोड पर खडा कर कार के पास ही मोबाइल फोन से बात कर रहा था कि इसी बीच दो बदमाश आए और तुषार को गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश कार लूट कर फरार गए।

घटनास्‍थल के आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर स्‍थानीय पुलिस सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये और तुषार को घायलावस्‍था में इलाज के लिये पास के अस्‍पताल में भर्ती करया। पुलिस के अनुसार तुषार की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने आस-पास के इलाकों के सील कर दिया है और वाहनों की तलाश जारी है। पुलिस इस वारदात में आपसी रंजीश या फिर अन्‍य संभावनाओं की भी तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+