कानुपर में पेंट फैक्ट्री में आग, लाखों का नुकसान

प्रदेश में गर्मी के मौसम में हो रही आग की दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। कुछ सप्ताह पूर्व कानपुर की एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगी थी जिससे लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ। अब सोमवार की सुबह कानपुर देहात के अकबरपुर की एक पेंट फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से आग लग गयी। मौके पर पहुंची दमकल गाडिय़ों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया था परन्तु पेंट में प्रयोग होने वाले रसायन में आग पकड़ लेने के कारण आग इतनी बढ़ गयी कि काफी मशक्कत के बाद भी दमकल कर्मी आ पर काबू नहीं पा सके।
पुलिस के अनुसार कानपुर देहात के जैनपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक पेंट बनाने की फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से आग लग गयी। हालांकि अभी तक पुलिस खुलकर यह बात नही कह पा रही है कि आग शॉर्टसर्किट से ही लगी होगी परन्तु संभावना के आधार पर वे शॉर्ट सर्किट को ही आधार बनाकर लिखापढ़ी में जुटे थे। आग बुझाने के लिए आस-पास के इलाकों से छह फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां बुलायी गयीं। काफी देर तक चली कसरत के बाद भी आग पूरी तरह से शांत नहीं हो सकी। पुलिस आग से होने वाले नुकसान का आंकलन करने में जुट गयी है।












Click it and Unblock the Notifications