मुजफ्फरनगर में गला काटकर बुजुर्ग दंपति की हत्या

पुलिस को कल कुतेसरा में प्रकाश नामक बुजुर्ग का शव मिला। उसका गला कटा हुआ था जबकि उसकी पत्नी 75 वर्षीय शीला का शव देखने पर ऐसा लगता है कि उसकी गला घोंट कर हत्या की गई है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस दोहरे हत्याकांड के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में हत्या, लूटपाट, बलात्कार, आदि की वारदातों में तेजी से इजाफा हुआ है। इस बात का विरोध कई राजनीतिक पार्टियां भी कर रही हैं। यूपी में बढ़ते अपराध के खिलाफ राज्य सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाये हैं।












Click it and Unblock the Notifications