सपा को ही नहीं भा रहा अपने युवराज का फैसला

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने युवा नेता अखिलेश यादव को प्रदेश की कमान तो सौंप दी गयी हैं, लेकिन अभी भी सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव अपने बेटे व पार्टी युवराज के फैसलों को लेकर पूरी तरह से मुतमइन नहीं हो पा रहे हैं। यही वजह है कि आज अखिलेश यादव ने बरेली प्रवास के दौरान पार्टी के चार प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। श्री यादव की इस घोषणा के साथ ही पार्टी प्रवक्ता की तरफ से यह भी बयान आ गया कि जो उ मीदवार तय किये गये थे, फिलहाल उन पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा अब तक 212 प्रत्याशियों की दो सूची जारी कर चुकी है। आज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बरेली जिले की सभी चार सीटों पर अपने उम्‍मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। उधर सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने प्रेस बयान जारी कर इस सूची का खंडन कर दिया। अखिलेश यादव द्वारा जो प्रत्याशी घोषित किये गये थे उसमें बरेली की मीरगंज विधानसभा सीट से जाहिद हुसैन उर्फ हाजी गुड्डू, जबकि बरेली शहर से अनिल शर्मा, बरेली छावनी क्षेत्र से फहीम साबिर अंसारी और महिपाल सिंह यादव को आंवला सीट से प्रत्याशी बनाया गया था।

इस बारे में सपा प्रवक्ता ने खुले तौर पर तो कुछ नहीं कहा, बस उन्होंने यही बताया कि घोषित प्रत्याशियों की जो लिस्ट जारी की गयी थी, वह निरस्त कर दी गयी है। प्रत्याशियों के चयन में ही सपा युवराज अखिलेश यादव का खुद का निर्णय पार्टी मुखिया को रास नहीं आ रहा है। ऐसे में यह कयास लगना लाजिमी है कि अभी भी पार्टी को अपने युवराज पर भरोसा नहीं है। पार्टी ने अखिलेश यादव को युवा नेता के तौर पर उन्हें सिंहासन तो दे दिया, लेकिन अभी भी पार्टी के दांव-पेंच उन्हें सिखना है।

विरासत संभालने के लिए शायद युवराज अभी अनुभवी नहीं हैं, ऐसा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को लग रहा है, यही वजह है कि आज युवराज के टिकट स बन्धी फैसले को तुरंत बदल दिया गया। बहरहाल प्रत्याशियों के चयन में जब युवराज की नहीं चल पा रही है तो सपा युवाओं के चुनाव में तव"ाो देने की अपनी घोषणा पर कितना कायम रह पाती है यह तो सपा की अगली सूची से ही पता चलेगा, क्योंकि अभी तक सपा ने जो सूची जारी कि है उसमें युवा न के बराबर हैं बल्कि इस सूची में अधिकतर पूर्व विधायक ही हैं। गौरतलब है कि पार्टी विधानसभा की 403 सीटों में से 200 से ज्यादा पर अपने उ मीदवारों की घोषणा पहले ही कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+