पाकिस्तान ने लादेन की बीवियों और बच्चों को हिरासत में लिया

Osama Bin Laden
इस्लामाबाद। अमेरिका द्वारा मारे गए कुख्यात आतंकी ओसामा बिन लादेन के छह बच्चे और दो बीवियों को पाकिस्तानी सेना ने अपनी हिरासत में ले लिया है। शिन्हुआ एंजेसी के हवाले ये खबर दी गई है। हमले में ओसामा का एक बेटा भी मारा गया है।

पाकिस्तानी न्यूज चैनल दुनिया के हवाले से खबर आई है कि पाकिस्तानी सेना ने ओसामा के चार करीबी सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक लादेन को मारने के बाद सोमवार सुबह किए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान इस्लामाबाद से 38 किमी दूर पहाड़ी इलाके में लादेन के बच्चों, बीवियों और सहयोगियों को पकड़ा।

उल्लेखनीय है कि महीनों की तैयारी के बाद बेहद ही योजनाबद्ध तरीके अमेरिका ने अपने इस मिशन को अंजाम दिया। 9/11 के हमलों के बाद से अमेरिका को ओसामा बिन लादेन की सरगोशी से तलाश थी। इन हमलों में 3,000 हजार लोग मारे गए थे और अमेरिका ने ठान लिया था कि ओसामा को पकड़ना है जिंदा या मुर्दा। 9/11 के करीब दस साल बाद अंतत अमेरिका ने ओसामा को मार गिराया हो अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के मुताबिक अमेरिका के लिए किसी ऐतिहासिक जीत से कम नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+