दुश्मन नंबर वन ओसामा बिन लादेन की मौत के जश्न में डूबा अमेरिका

ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से 90 किलोमीटर दूर अमेरिका सेना ने मार गिराया। जानकारी के मुताबिक लादेन इस घर में पिछले साल अगस्त से छुपा हुआ था। 40 मिनट तक चले इस ऑपरेशन में लादेन के परिवार वालों और मुख्य सहयोगी अल जवाहिरी के मारे जाने की भी खबर है। हालांकि जवाहिरी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। इस ऑपरेशन में अमेरिकी सेना को जान का नुकसान नहीं पहुंचा है।
ओसामा की मौत की घोषणा करते हुए अपने बयान में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा, 'न्याय हो चुका है।' ओसामा की मौत की खबर फैलते ही पूरे अमेरिका में जश्न सा माहौल हो गया। न्यूयार्क में लोगों ने ग्राउंड जीरो पर इकट्ठा होकर जश्न मनाया वहीं वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के बाहर खड़े होकर लोगों ने 'यू-एस-ए' और 'लादेन गुडबाय' के नारे लगाए।












Click it and Unblock the Notifications