मुजफ्फरनगर: सुरक्षाकर्मियों ने जेल से भगाया था बाल कैदियों को

बाल सुधार गृह से 30 अप्रैल को बाल सुधार गृह की दीवार में सेंध लगाकर देर रात 12 बाल कैदी फरार हो गये थे। गंभीर आरोपों के तहत जेल में सजा भुगत रहे बाल कैदियों को भगाने के मामले पुलिस ने होमगार्ड के चार जवानों रामविलास, अनिल, राजेश और गुफरान सहित दो सरकारी सुरक्षाकर्मियों राजपाल और दिनेश को गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों पर आरोप लगा कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी व सरकार में में लापरवाही बरती। अधिकारियों की लापरवाही का परिणाम रहा कि जेल में बंद कैदी फरार हो गये। पुलिस जांच में पता चला कि सभी कैदियों ने जेल की दीवार में सेंध लगायी। पता चला कि कुदाल से कैदियों ने दीवार में सेंध लगायी कि जेल परिसर की दीवार को कूद कर भागे। सवाल उठता है कि कैदियों के पास कुदाल कहां से आयी, पुलिस इसकी जांच कर रही है। सूत्रों की माने तो आरोपी अधिकारियों ने ही कैदियों को कुदाल व अन्य खोदने के सामान मुहैया कराए तथा अपनी जिम्मेदारी उचित प्रकारनहीं निभायी जिन कारण उन्हें जेल से भागने का मौका मिला। भागने वाले 12 बाल कैदियों में से अधिकांश आपराधिक मामलों के तहत जेल में बंद थे।
29 अप्रैल को कथित तौर पर सुरक्षाकर्मियों की मदद से एक कैदी सुधार गृह से भाग गए थे। फरार बच्चों में आठ सहारनपुर जिले तथा चार मुजफ्फनगर जिले के हैं। पुलिस का कहना है कि बच्चों को पकडऩे के लिए टीमें गठित कर दी गयी हैं। तथा सहारनपुर एवं मुजफ्फरनगर पुलिस को भी इसकी सूचना दी गयी है ताकि वे अपने घर परिवार में किसी से सम्पर्क करने का प्रयास करें तो उन्हें पकड़ा जा सके।












Click it and Unblock the Notifications