राज्‍यसभा में अर्जुन सिंह की खाली सीट पर हुआ नामांकन

Sansad Bhavan
भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा कि लिए रिक्त एक सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी मेघराज जैन ने आज सोमवार को भोपाल में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रभात क्षा, संगठन महामंत्री अरविंद मेनन उपस्थित थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के निधन की वजह से खाली हुई सीट के लिए यह उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव 12 मई को होना है।

नमांकन पत्र भरने का सोमवार को अंतिम दिन है। कांग्रेस की ओर से किसी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र नहीं भरा है। तीन मई को नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी और नाम वापसी की अंतिम तारीख पाँच मई है। मध्यप्रदेश में राज्यसभा की 11 सीटें हैं, जिसमें वर्तमान में 9 सीटों पर भाजपा का अधिकार है। राज्य विधानसभा के संख्या बल को देखते हुए यह सीट भाजपा के पक्ष में जाना तय माना जा रहा है।

आज यदि किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन पर्चा दाखिल नहीं किया तो जैन के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा पाँच मई को की जा सकती है। अगर मेघराज जैन निर्वाचित होते हैं तो ऐसे में उनका कार्यकाल एक वर्ष से भी कम समय का होगा, क्योंकि उनका कार्यकाल 2 अप्रेल 2012 तक ही रहेगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश महामंत्री मेघराज जैन ने हाल ही में मध्यप्रदेश गौ पालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। राज्य सरकार ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया था।

जैन तीसरे ऐसे पूर्व संघ प्रचारक हैं, जिन्हें भाजपा ने पिछले दो सालों में राज्यसभा का टिकट दिया है। इसके पहले कप्तान सिंह सोलंकी और अनिल दवे राज्यसभा में जा चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि राज्यसभा सदस्य के लिए भाजपा ने मेघराज जैन को प्रत्याशी बनाकर काफी समझदारी का काम किया है और पार्टी में असंतोष के लिए भी कोई जगह नहीं छोड़ी है, क्योंकि जैन पार्टी के काफी वरिष्ठ सदस्य हैं और सभी उनका सम्मान करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+