ग्‍वालियर में कार-ट्रक की टक्कर में 3 की मौत

Road Accident
ग्वालियर। ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में रविवार शाम ट्रक और कार के बीच हुई भीषण टक्कर में कार में सवार एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। शेष चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें एक और की मौत सोमवार दोपहर को मौत हो गई। इस तरह से मृतकों की संख्‍या 3 हो गई है।

घायलों में दो की हालत गंभीर है। सभी घायलों को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार लोग मुरैना से ग्वालियर लौट रहे थे और यहाँ से उन्हें भिण्ड में एक शादी समारोह में जाना था।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी छावनी से लगभग सौ मीटर दूर करीब शाम पांच बजे मुरैना की ओर से तेज गति से आ रही कार को सामने से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि ट्रक, कार के परखच्चे उड़ाते हुए उसके ऊपर आधा जा चढ़ा। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

हादसे में प्रदीप राजौरिया 28 वर्ष निवासी अमलतास कालोनी और रामसखिया 32 वर्ष पत्नी रामेंद्र सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घायलों में स्वाती पुत्री रामेंद्र सिंह 8 वर्ष, मनोज कंसाना 32 वर्ष, अनीता पत्नी मनोज कंसाना 25 वर्ष और प्रशांत कंसाना 19 वर्ष शामिल हैं। मृतक और घायल ग्वालियर, भिण्ड और मुरैना के निवासी हैं। सोमवार शाम 3 बजे मिली सूचना के मुताबिक स्‍वाती की भी मौत हो गई।

प्रदीप अपने पड़ोसी व दोस्त मनोज कंसाना के परिजनों को लेने दोपहर में कार से मुरैना गया था और जब वह वापस ग्वालियर लौट रहा था तब यह गंभीर हादसा हुआ। मृतक प्रदीप अपने दोस्त को यह कह कर गया था कि वह तैयार रहे और शाम 6 बजे हम ग्वालियर से साथ-साथ भिण्ड चलेंगे। घटना में मृत प्रदीप की दस महीने पहले ही शादी हुई थी। बीई डिग्रीधारी प्रदीप नौकरी की तलाश में था। घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ प्रशांत एक होनहार क्रिकेट खिलाड़ी है। हाल ही में प्रशांत ने ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-19 की ट्रायल में भाग लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+