अमेरिका ने कब, कहां और कैसे किया 'ऑपरेशन ओसामा'

महीनों की तैयारी और योजनाबद्ध तरीके अमेरिका ने अपने इस मिशन को अंजाम दिया। इस पूरे मिशन के दौरान राष्ट्रपति बराक ओबामा हर योजना में पूरी प्रतिब्धता के साथ शामिल थे। फरवरी 2011, में अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए को पता चल चुका था कि उसका सबसे बड़ा दुश्मन लादेन पाकिस्तान के एबताबाद में छिपा बैठा है।
अप्रैल 29, 2011 को अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने खुफिया मिशन 'किल ओसामा बिन लादेन' पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने इस मिशन को उसी दिन सुबह 8.20 पर अपने डिप्लोमेटिक रुम में हरी झंडी दी। इस मिशन को लेकर रविवार को व्हाइट हाउस में कई सारे मीटिंग हुई।
दोपहर करीब 2 बजे ओबामा अपने मुख्य सलाहकारों से मिले।
3:32 pm ओबामा अपने कमरे में दोबार हालात का जयजा लेने पहुंचे।
3.50 pmओबामा को पता चला कि ओसामा निशाने पर है।
7:01 pm ओबामा को पता चला कि ओसामा अमेरिकी सेना के निशाने पर है।
8:30 pm ओबामा को खबर मिली की अमेरिका का सबसे बड़ा दुश्मन ओसामा बिन लादेन मारा गया है।
अमेरिकी सेना ने कैसे मारा लादेन को?
ओसामा बिन लादेन हवाई हमले मे मारा गया। अमेरिका ने कहा कि बिन लादेन को सिर पर गोला मारी गई। 40 मिनट तक चले इस ऑपरेशन में तीन और लोग मारे गए हैं जिसमें एक महिला भी शामिल है। इस महिला को 'ह्यूमन शील्ड' के तौर पर इस्तेमाल किया गया।
इस पूरे ऑपरेशन को दौरान अमेरिकी सेना को जान का कोई नुकसान नहीं हुआ। इस ऑपरेशन में अमेरिका का एक हेलीकॉप्टर तबाह हो गया। अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक बाद में सुरक्षा कारणओं के चलते इसे नष्ट कर दिया गया












Click it and Unblock the Notifications