एक ओसामा के मरने से जागे कई लादेन, मंडराया विश्व पर खतरा

भले ही आज लादेन की मौत की खबर ने पूरे विश्व को हिला दिया है लेकिन सवाल अभी भी वहीं है कि अभी एक आंतकवादी मरा है लेकिन आतंक का खात्म नहीं हुआ है। गौरतलब है कि पिछले दस सालों से लादेन सक्रिय नहीं था , जबकि उसका नेटवर्क आज पूरी तरह जवान हो चुका है। धर्म के नाम पर फैलायी जा रही दहशत से अभी भी लोग पूरी तरह उबरे नहीं है।
लादेन की मौत से भड़के पाकिस्तान के तहरीक-ए-तालिबान ने धमकी दी है कि वो ओसामा बिन लादेन की मौत का बदला लेंगे। पाकिस्तानी में स्थित तहरीक-ए-तालिबान ने कहा है कि अमेरिका के साथ-साथ पाकिस्तान भा उसाक सबसे बड़ा दुश्मन है।
अल कायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन के इस्लामाबाद में मारे जाने की खबर से पाकिस्तान की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग की बात फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अमेरीकी अधिकारियों के मुताबिक ओसामा अगस्त 2010 से पाकिस्तान में छिपा हुआ था। कहा जा रहा है कि आईएसआई ने ओसामा को पनाह दे रखी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ओसामा अबोटाबाद में पीएमए रोड पर बनी एक आलीशान हवेली में रह रहा था। 10 लाख डॉलर में बनी इस हवेली में ओसामा अपनी एक पत्नी और बेटे के साथ रह रहा था।
चाहे बात पाक की हो या अफगानिस्तान की या फिर अमेरिका की, मुद्दा ये ही है कि आज लादेन की एक मौत ने ना जाने कितने लादेन को सोयी नींद से जगा दिया होगा। खतरा अभी भी पूरे विश्व पर मंडरा रहा है, जो कभी भी फूट सकता है, इसलिए जरूरत है कि पूरे देश को एकजुट होकर इस आतंक से निपटने की। क्योंकि लादेन की मौत कई लोगों के लिए बदले का सबब बनेगी।












Click it and Unblock the Notifications