सर्राफा व्यापारी को बदमाशों ने लूटा

Uttar Pradesh Map
लखनऊ। प्रदेश के मथुरा जिले में कार सवार लुटेरों ने दुकान बंद कर वापस घर जा रहे सर्राफा व्यापारी अंकुर अग्रवाल से छह किलो चांदी व कार लूट कर फरार हो गए। घटना से आक्रोषित व्यापारियों ने रास्ता जाम कर प्रर्दशन किया। मौके पर पहुंचे आलाधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही लुटेरों का पता लगा लेगी।

मथुरा जिले के गोविन्दनगर थाना क्षेत्र में लोई बाजार निवासी अंकुर अग्रवाल की चौक बाजार में सर्राफा की दुकान है। रात करीब नौ बजे अंकुर दुकान बंद कर गाड़ी से घर जा रहे थे। दुकाने से निकल कर वे कुछ दूर ही पहुंचे थे कि बंगाली कालोनी के निकट पीछे से आ रही सेन्ट्रो कार ने उनकी गांड़ी को ओवरटेक किया। कार को अंकुर की गाड़ी के आगे रोक कर लुटेरों ने उन्हें असलहा दिखाते हुए कार लूट ली।

अंकुर के अनुसार कार में रखे बैग में छह किलो चांदी व नगदी भी थी जिसे लूटेरे लेकर फरार हो गए। अंकुर के साथ हुई घटना की जानकारी अब अन्य व्यापारियों को हुई तो उन्होंने रास्ता जाम कर प्रर्दशन किया पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। प्रर्दशन कर रहे व्यापारियों ने लुटेरों की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंचे आलाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पुलिस अपना कार्य करेगी और उम्मीद है कि लुटेरे पकड़े जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+