यूपी: बसपा नेता की घर के बाहर गोली मारकर हत्‍या

Murder
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बहुजन समाज पार्टी के नेता एंव पार्षद राजेश सैनी की बुध्‍ावार की रात अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने गोली मारकर हतया कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस ने इस संबंध में एक व्‍यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार शहर के कठगर इलाके के बसपा नेता सैनी को उनके घर के पास कुछ लोग गोली मारकर फरार हो गये। सैनी बसपा के पार्षद होने के साथ पार्टी की जिला कमेटी के सदस्य भी थे। उनके पेट, सीने और पैर में गोलियां लगीं। राजनीति से जुड़े व्‍यक्ति की हत्‍या की खबर सूनकर पुलिस महकमे में हलकान मच गया और स्‍थानीय पुलिस सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये। पुलिस की मानें तो गंभीर रूप से घायल सैनी को इलाज के लिये पास के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्‍हें नोएडा स्‍थानांतरित कर दिया गया।

देर रात नोएडा ले जाते समय रास्‍ते में सैनी की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि हमलावकर कौन थे और हमले का क्या मकसद था, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमले के संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर नाराज बसपा कार्यकर्ताओं ने आज सुबह प्रदर्शन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+