पाकिस्तान: बम धमाके से हवा में उछली बस, 3 मरे

Pakistan Map
कराची। पाकिस्तान के कराची शहर में नौसेना की एक बस को निशाना बनाकर गुरुवार तड़के किए गए शक्तिशाली बम विस्फोट में कम से कम 3 लोग मारे गए और 20 से अधिक घायल हो गए। ज्ञात हो कि 2 दिन पहले मंगलवार सुबह भी नौसेना की 2 बसों को निशाना बनाया गया था जिसमें 4 लोग मारे गए थे।

पाकिस्तान के कराची शहर के कारसाज इलाके में यह विस्फोट सुबह लगभग 8.15 बजे उस समय किया गया जब बस लगभग 35 लोगों को लेकर कार्यालय जा रही थी। हादसे में लेफ्टीनेंट स्तर के 2 अधिकारियों और 19 वर्षीय राहगीर की मौत हो गई। घायलों में 3 की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मोटरसाइकिल में लगभग 3 किलोग्राम का बम लगाया गया था और रिमोट कंट्रोल की मदद से उस समय विस्फोट किया गया जब बस वहां से गुजर रही थी। समाचार चैनल 'जियो टीवी' के मुताबिक एक पेट्रोल पम्प के निकट गटर में बम लगाया गया था और जब बस कारसाज ब्रिज पार कर रही थी उसी समय विस्फोट कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विस्फोट के बाद बस चार से पांच मीटर तक हवा में उछल गई। राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। पिछले तीन दिनों में इस तरह से होने वाला यह तीसरा विस्फोट था। गौरतलब है कि मंगलवार सुबह भी नौसेना की दो बसों को निशाना बनाया गया था जिसमें एक महिला चिकित्सक सहित चार लोग मारे गए थे और 56 लोग घायल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+