दिल्ली: जूते की फैक्ट्री में लगी आग पर काबू, अब तक दस की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जब आग लगी थी तो लोग अपने मोबाइल फोन पर बाहर निकालने के लिये मदद की गुहार लगा रहे थे मगर आग इतनी भयंकर थी कि उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका। लोगों का कहना है कि अंदर कम से कम 30 से ज्यादा लोग फंसे हो सकते हैं और मरने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है।
गौरतलब है कि हादसा बुधवार की शाम आग लग गयी थी और आग इतनी भयंकर थी कि उसपर काबू पाते पाते इतना वक्त लग गया। आग पर काबू पाने के लिये दमकल की 50 गाड़ियां पहुंचीं इसके बावजूद 14 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। बहुत लोग अंदर फंसे रह गए और अब उनकी लाशें निकाली जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications